| सिग्नल फेल, फंसी रहीं दर्जनों ट्रेनेंनए परिचालन प्रबंधक ने संभाला कार्यभार by ConfirmTicket on 12 March, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
ConfirmTicket | सिग्नल फेल, फंसी रहीं दर्जनों ट्रेनेंनए परिचालन प्रबंधक ने संभाला कार्यभार on 12 March, 2013 - 09:00 AM | |
स्थानीय जंक्शन पर सिग्नल फेल रहने सोमवार को ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। यहां से खुलने व आनेवाली दर्जनों ट्रेनें जहां-तहां फंसी रही। मुजफ्फरपुर हाजीपुर व समस्तीपुर रेलखंड के छोटे स्टेशनों व आउटर पर सिग्नल के पास घंटों ट्रेनें खड़ी रही। जानकारी के अनुसार नारायणपुर अनंत स्टेशन व आउटर सिग्नल पर शहीद एक्सप्रेस 1 घंटे, रामदयालुनगर स्टेशन पर डाउन वैशाली एक्सप्रेस आधा घंटे, माड़ीपुर के समीप आउटर सिग्नल पर मौर्य एक्सप्रेस 1 घंटे, प्लेटफॉर्म पर सप्तक्रांति 20 मिनट रूकी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सीतामढ़ी रेल लाइन को जंक्शन के मेन लाइन से जोड़ने को सिग्नल फेल हुआ। ट्रेनों को धीमी गति से प्लेटफॉर्म पर लाया गया। | ||