Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Mar 12, 2013 - 09:00:04 AM


Title - सिग्नल फेल, फंसी रहीं दर्जनों ट्रेनेंनए परिचालन प्रबंधक ने संभाला कार्यभार
Posted by : ConfirmTicket on Mar 12, 2013 - 09:00:04 AM

स्थानीय जंक्शन पर सिग्नल फेल रहने सोमवार को ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। यहां से खुलने व आनेवाली दर्जनों ट्रेनें जहां-तहां फंसी रही। मुजफ्फरपुर हाजीपुर व समस्तीपुर रेलखंड के छोटे स्टेशनों व आउटर पर सिग्नल के पास घंटों ट्रेनें खड़ी रही। जानकारी के अनुसार नारायणपुर अनंत स्टेशन व आउटर सिग्नल पर शहीद एक्सप्रेस 1 घंटे, रामदयालुनगर स्टेशन पर डाउन वैशाली एक्सप्रेस आधा घंटे, माड़ीपुर के समीप आउटर सिग्नल पर मौर्य एक्सप्रेस 1 घंटे, प्लेटफॉर्म पर सप्तक्रांति 20 मिनट रूकी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सीतामढ़ी रेल लाइन को जंक्शन के मेन लाइन से जोड़ने को सिग्नल फेल हुआ। ट्रेनों को धीमी गति से प्लेटफॉर्म पर लाया गया। 

सोनपुर मंडल के नए वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक देवेन्द्र कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। वहीं डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूर्व परिचालन प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद को विदाई दी। इस मौके पर सोनपुर मंडल के कई पदाधिकारी शामिल थे।

बेटिकट यात्रियों से 25 हजार की वसूली

मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेलखंड पर सोमवार को स्क्वाइड टू के मुख्य टिकट निरीक्षक महेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान 89 बेटिकट यात्री पकड़े गए। सभी से जुर्माना व किराया के मद में 25 हजार रुपये की वसूली की गई।