| सिमुलतला-झाझा के बीच ट्रेक्शन तार टूटा by greatindian on 31 December, 2012 - 03:01 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | सिमुलतला-झाझा के बीच ट्रेक्शन तार टूटा on 31 December, 2012 - 03:01 PM | |
आसनसोल डिवीजन अंतर्गत सिमुलतला और झाझा के बीच रविवार को अप इएमयू में लदी लकड़ी की बंडल विद्युत पोल से टकरा गयी. इससे ट्रेक्शन तार टूट गया. इस कारण डाउन और अप की ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित रहा.जानकारी के अनुसार रविवार को 63565 अप आसनसोल झाझा इएमयू ट्रेन जसीडीह से खुलकर झाझा की ओर जा रही थी. इसी दौरान दिन के करीब 11.40 बजे अप पटरी स्थित किमी संख्या- 358-35/ 359-9 के समीप ट्रेन में लोड लकड़ी बंडल एक बिजली पोल से टकरा गयी और तार टूट कर गिर गया. इससे ट्रेन यात्रियों के बीच जहां अफरा-तफरी मच गयी. | ||