Indian Railways News => Topic started by greatindian on Dec 31, 2012 - 15:01:10 PM


Title - सिमुलतला-झाझा के बीच ट्रेक्शन तार टूटा
Posted by : greatindian on Dec 31, 2012 - 15:01:10 PM

आसनसोल डिवीजन अंतर्गत सिमुलतला और झाझा के बीच रविवार को अप इएमयू में लदी लकड़ी की बंडल विद्युत पोल से टकरा गयी. इससे ट्रेक्शन तार टूट गया. इस कारण डाउन और अप की ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित रहा.जानकारी के अनुसार रविवार को 63565 अप आसनसोल झाझा इएमयू ट्रेन जसीडीह से खुलकर झाझा की ओर जा रही थी. इसी दौरान दिन के करीब 11.40 बजे अप पटरी स्थित किमी संख्या- 358-35/ 359-9 के समीप ट्रेन में लोड लकड़ी बंडल एक बिजली पोल से टकरा गयी और तार टूट कर गिर गया. इससे ट्रेन यात्रियों के बीच जहां अफरा-तफरी मच गयी.
वहीं कई लोग भगदड़ में चोट लगने से घायल हो गये. सूचना पाकर टीआरडी के पदाधिकारी और कर्मी घटना स्थल पहुंच टूटे तार को ठीक किया. इसके बाद करीब दो घंटे बाद करीब बारह बजे डाउन की ट्रेनों का परिचालन शुरू हुई.
वहीं साढ़े पांच घंटे बाद करीब 17.35 बजे अप की ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो गयी. जसीडीह स्टेशन में खड़ी अप अकालतख्त एक्सप्रेस को झाझा के लिए खुलवाया गया. ट्रेनों के बाधित होने से झाझा, मोकामा, पटना, मधुपुर, जामताड़ा, चित्तरंजन, आसनसोल, हावड़ा आदि स्टेशनों की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा.