| बार बार बयान बदल रही है घायल युवती मानसिक रुप से असंतुलित दुष्कर्म का किसी प्रकार का कोई प्रमाण नहीं by RailXpert on 04 January, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | बार बार बयान बदल रही है घायल युवती मानसिक रुप से असंतुलित दुष्कर्म का किसी प्रकार का कोई प्रमाण नहीं on 04 January, 2013 - 09:00 PM | |
बिहार के आरा जंक्शन के पास ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन (14055 अप) से कथित तौर पर छेडखानी मामले में भागने के क्रम में चलती ट्रेन से गिरकर घायल युवती बार बार अपना बयान बदल रही है और उसका इलाज पटना के पीएमसीएच में किया जा रहा है.पीएमसीएच में 30 वर्षीय युवती की चिकित्सा कर रहे डाक्टर जेपी गुप्ता ने बताया कि कल रात युवती का सीटी स्कैन और एक्स रे कराया गया. दोनों रिपोर्ट सामान्य है. माथे पर चोट आयी और पैर में कुछ खरोंच हैं. बातचीत और उसके व्यवहार में प्रारंभिक तौर पर लगता है कि युवती पहले से ही मानसिक रुप से असंतुलित है. वह बार बार बयान बदल रही है.उन्होंने बताया कि पीडित के साथ दुष्कर्म का किसी प्रकार का कोई प्रमाण नहीं मिला है. रेल पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रहने वाली युवती के भाई विजय से फोन पर बातचीत हुई है. युवती के परिजन दार्जिलिंग से पटना आ रहे हैं. परिजनों ने बताया है कि वह 19 दिसंबर से ही घर से निकली थी और मानसिक रुप से असंतुलित है.कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. किसी निष्कर्ष पर अभी पहुंचना जल्दबाजी होगी. सेना के जवान रमेश कुमार की गिरफ्तारी के अलावा दिनेश कुमार नामक एक युवक को बक्सर में हिरासत में लिया गया है. वह बक्सर में ही ट्रेन से उतर गया था. पीडित युवती का बयान लिया जा रहा है. बहरहाल घायल युवती ने पीएमसीएच में संवाददाताओं से कहा कि उसके पिता का नाम रामबहादुर और मां का नाम नीलमणि अवस्थी है. उसकी शादी एक दर्जी से हुई है और उसके दो बच्चे हैं. ट्रेन में हुई घटना के बारे में वह साफ साफ नहीं बता रही है. | ||