| 25 से कोडरमा-नावाडीह तक दौड़ेगी डीएमयू by greatindian on 25 June, 2013 - 03:01 AM | ||
|---|---|---|
greatindian | 25 से कोडरमा-नावाडीह तक दौड़ेगी डीएमयू on 25 June, 2013 - 03:01 AM | |
कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड में कोडरमा से नवाडीह 34 किलोमीटर तक रेल परिचालन 25 जून को शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेलवे महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व-मध्य रेलवे निर्माण के द्वारा कोडरमा से नावाडीह तक ओपन लाइन को हस्तांतरित करने के बाद धनबाद रेल मंडल इस रेलखंड पर परिचालन शुरू करेगा। इसके मद्देनजर बुधवार को धनबाद रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश मोहन ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ डीजल इंजन दो स्पेशल सैलून के जरिए कोडरमा से नावाडीह के बीच तक विंडो इंस्पेक्शन किया।कोडरमा स्टेशन पर एडीआरएम राजेश मोहन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोडरमा-नावाडीह रेल खंड पर पैचिंग का कार्य पूरा हो चुका है और कुछ अन्य कार्य बाकी है जिसे अगले दो-तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। संभवत: 25 जून को इस खंड पर रेल परिचालन को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से अनुमति मिलने बाकी है। | ||