| मांगें पूरी नहीं होने पर रेलवे जीएम के घेराव की चेतावनी by RailXpert on 10 April, 2013 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | मांगें पूरी नहीं होने पर रेलवे जीएम के घेराव की चेतावनी on 10 April, 2013 - 04:00 PM | |
सोनीपत से दिल्ली आने जाने वाले करीब 50 हजार दैनिक रेल यात्रियों की समस्या को लेकर भाजपा एवं दैनिक रेल यात्री संघ ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उन्होंने 26 अप्रैल को उत्तर रेलवे महाप्रबंधक के प्रस्तावित सोनीपत दौरे के दौरान घेराव की चेतावनी भी दी । धरने का नेतृत्व करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि दिल्ली से नजदीक होने के बावजूद सोनीपत व दिल्ली के बीच ट्रेनों की संख्या काफी कम है, खासकर सुबह के समय दिल्ली से तथा शाम के समय सोनीपत से दिल्ली की ओर सवारी गाड़ियों की संख्या पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनीपत-दिल्ली के बीच गाजियाबाद रूट की तर्ज पर हर आधे घंटे पर सवारी गाड़ी का परिचालन किया जाए, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। | ||