| विद्युतचालित ट्रेन का ट्रायल सफल by nikhilndls on 02 March, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | विद्युतचालित ट्रेन का ट्रायल सफल on 02 March, 2013 - 03:00 AM | |
पठानकोट। जालंधर से चक्की बैंक रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे का विद्युतीकरण का काम मुकम्मल हो गया है। विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद सोमवार को जालंधर और चक्की बैंक रेलवे स्टेशन के बीच विद्युतचालित ट्रेन का रेलवे ने सफल ट्रायल लिया। इसके साथ ही दोनों स्टेशनों के बीच 112 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर जल्द ही विद्युतचालित ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है। पहले चरण में दोनों स्टेशन के बीच सुपरफास्ट ट्रेनों में ही इलेक्ट्रिक पावर लगाने की संभावना है। वहीं विद्युतचालित ट्रेन के चलने से ट्रेनें कम समय में दूरी तय कर सकेगी। | ||