| महानंदा एक्स के शीशे फोडे by puneetmafia on 02 March, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | महानंदा एक्स के शीशे फोडे on 02 March, 2013 - 12:00 PM | |
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह टीटीइ द्वारा चेकिंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर छात्र उग्र हो गये. इसके बाद छात्रों ने टीटीइ व सुरक्षा बल सहित ट्रेनों पर पथराव किया. छात्रों ने मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया. छात्रों के हमले में टीवी चैनल का एक रिपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय थाने की पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत कराया. जानकारी के अनुसार फतुहा स्टेशन पर टीटीइ व रेलवे सुरक्षा बल द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान 50 से अधिक लोगों को पकड.ा गया. इस दौरान अप में सिग्नल नहीं रहने से 5483 अप महानंदा एक्सप्रेस रुक गयी. ट्रेन के रुकते ही काफी संख्या में टीटीइ और रेलवे सुरक्षा बल के जवान चढ. गये. इसके बाद उन्होंने टिकट की जांच शुरू कर दी. इस दौरान 25 से अधिक युवाओं को , जो किसी प्रतियोगिता परीक्षा में नरकटियागंज से शामिल होकर आ रहे थे , चेकिंग के नाम पर स्टेशन पर उतार लिया . इस पर कुछ युवकों ने विरोध किया और देखते- देखते हाथापाई शुरू हो गयी. इसके बाद छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया. | ||