Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Mar 02, 2013 - 12:00:35 PM


Title - महानंदा एक्स के शीशे फोडे
Posted by : puneetmafia on Mar 02, 2013 - 12:00:35 PM

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह टीटीइ द्वारा चेकिंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर छात्र उग्र हो गये. इसके बाद छात्रों ने टीटीइ व सुरक्षा बल सहित ट्रेनों पर पथराव किया. छात्रों ने मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया. छात्रों के हमले में टीवी चैनल का एक रिपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय थाने की पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत कराया. जानकारी के अनुसार फतुहा स्टेशन पर टीटीइ व रेलवे सुरक्षा बल द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान 50 से अधिक लोगों को पकड.ा गया. इस दौरान अप में सिग्नल नहीं रहने से 5483 अप महानंदा एक्सप्रेस रुक गयी. ट्रेन के रुकते ही काफी संख्या में टीटीइ और रेलवे सुरक्षा बल के जवान चढ. गये. इसके बाद उन्होंने टिकट की जांच शुरू कर दी. इस दौरान 25 से अधिक युवाओं को , जो किसी प्रतियोगिता परीक्षा में नरकटियागंज से शामिल होकर आ रहे थे , चेकिंग के नाम पर स्टेशन पर उतार लिया . इस पर कुछ युवकों ने विरोध किया और देखते- देखते हाथापाई शुरू हो गयी. इसके बाद छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया.

पथराव होते ही टीटीइ व आरपीएफ जवान भाग खडे. हुए. हंगामा तब और बढ. गया जब स्थानीय युवक उन छात्रों के सर्मथन में आ गये. इसके बाद युवकों ने महानंदा एक्सप्रेस के साथ-साथ बेटिकट यात्रियों को ले जाने के लिए खड.ी बस के भी शीशे फोड. डाले. इस दौरान छात्रों ने एक पत्रकार की पिटाई कर उसका कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी मिलते ही डीएसपी सुनीता कुमारी, आपीएफ प्रभारी अजय शंकर पटेल व रेल थानाध्यक्ष अशोक राम ने मोरचा संभाला. इसके बाद सभी युवकों को खदेड. दिया गया. इस दौरान महानंदा एक्सप्रेस करीब 40 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही.