| बडोड़ी लेण पै बाजी इंजन की सीटी by railgenie on 26 February, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | बडोड़ी लेण पै बाजी इंजन की सीटी on 26 February, 2013 - 12:00 PM | |
सीकर। लंबे इंतजार के बाद सीकर से लुहारु के बीच बिछाई गई ब्रॉडगेज पटरियों पर सोमवार को ट्रायल के तौर पर इंजन दौड़ाया गया। अब ट्रैक पर पैकिंग, सिग्नल सहित बिल्डिंग आदि का काम पूरा होते ही जून-जुलाई के मध्य तक सवारी गाड़ी दौडऩे लगेगी। सीकर लुहारु के बीच ट्रैक का काम पूरा होने के बाद जयपुर से चूरू के बीच ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जाएगा।ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट के तहत छह महीने पहले मीटर गेज ट्रेनों का संचालन बंद कर पटरियां उखाड़ी गई। 22 फरवरी को ब्रॉडगेज की पटरियां बिछाने का काम पूरा हुआ। सोमवार को सीकर से लुहारु के बीच ट्रायल के लिए ट्रैक पर ब्रॉडगेज इंजन चलाया गया। सुबह आठ बजे लुहारु से रवाना हुआ इंजन 122 किमी की दूरी तय करते हुए दोपहर साढ़े तीन बजे सीकर जंक्शन पहुंचा। आधा घंटे बाद शाम चार बजे इंजन लुहारु के लिए रवाना किया गया। सीकर में टैक्सी यूनियन, दैनिक रेल यात्री संघ व जंक्शन स्टॉफ की ओर से इंजन लेकर पहुंचे रेल कर्मचारी और प्रोजेक्ट अधिकारियों का स्वागत किया गया। इससे पहले सूरजगढ़, चिड़ावा, रतन शहर, झुंझुनूं, नुवां, मुकंदगढ़, नवलगढ़, दादिया स्टेशन पर भी स्वागत कार्यक्रम हुआ। | ||