| ट्रेनों से भर दी ट्राइसिटी की झोली by AllIsWell on 02 March, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | ट्रेनों से भर दी ट्राइसिटी की झोली on 02 March, 2013 - 03:00 AM | |
चंडीगढ़। रेल मंत्री पवन बंसल ने मंगलवार को पेश रेल बजट में ट्राइसिटी की ट्रेनों से झोली भर दी। उन्होंने चंडीगढ़ में रह रहे हर वर्ग, राज्य और धर्म के लोगों की मांग का अपने बजट में ध्यान रखा। जहां सिखों के पवित्र धर्मस्थल हजूर साहिब नांदेड़ और पटना साहिब के लिए ट्रेन दी, वहीं साईं भक्तों के लिए शिरडी जाने का प्रबंध कर दिया। आईटी उद्यमियों के लिए बंगलूरू जाने का रास्ता साफ किया, वहीं गोवा घूमने जाना भी आसान हो गया। इसके साथ-साथ अमृतसर के लिए सुबह मार्निंग शताब्दी का स्पेशल गिफ्ट भी ट्राइसिटी वासियों को बंसल ने दिया। अब चंडीगढ़ से भोपाल और उत्तराखंड जाना भी आसान हो जाएगा। | ||