| घाटे में ट्रेनें, ट्रैक पर दबाव फिर भी नई गाड़ियों की बौछार by nikhilndls on 03 March, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | घाटे में ट्रेनें, ट्रैक पर दबाव फिर भी नई गाड़ियों की बौछार on 03 March, 2013 - 08:00 PM | |
नई दिल्ली । पांच साल, पांच मंत्री और 579 नई ट्रेनें। औसतन हर साल 100 से ज्यादा ट्रेनों का एलान। इसके मुकाबले ट्रैक में महज औसतन 400 किलोमीटर की सालाना बढ़ोतरी। बिना किसी अध्ययन या सर्वे के अंधाधुंध ट्रेनें चलाते जाने का ही असर है कि विभिन्न जोनों में सैकड़ों ट्रेनें घाटे में चल रही हैं। इसके बावजूद इस गैर पेशवराना रवैये को तकरीबन हर रेलमंत्री ने तरजीह दी है। रेलमंत्री पवन बंसल भी इससे मुक्त नहीं रहे। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक [कैग] ने इस ढर्रे पर सवाल खड़े किए हैं। | ||