| अमृतसर से फिरोजपुर तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग by eabhi200k on 25 February, 2013 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | अमृतसर से फिरोजपुर तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग on 25 February, 2013 - 12:00 AM | |
अमृतसर। गुरु नगरी के लोगों को वर्ष 2013-14 के रेल बजट से भारी आशाएं हैं। हर बार लोगों की आशाओं पर केंद्र सरकार और केंद्रीय रेल विभाग पानी फेरता रहा है। पंजाब और खासकर अमृतसर के व्यापारियों को गत वर्ष आशा थी कि रेल गाड़ियों में एसएलआर डिब्बे लगाए जाएंगे, परंतु अभी तक नहंी लगाए गए। अमृतसर से कोलकाता के लिए भी गाड़ी की मांग उठाई गई थी, लेकिन पंजाब को गत वर्ष रेल बजट से ही बाहर रख दिया गया। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर एक नया प्लेट फार्म बनाने की भी योजना थी। जो अभी तक नहीं बन पाया। एक एक्सट्रा रेल लाईन अमृतसर से अटारी तक बनाए जाने की योजना भी अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 6 और 7 पर भी मुरम्मत का काम किया जाना था, वह काम अभी तक नहीं हुआ। यही वजह है कि कई रेल गाड़ियों को प्लेटफार्म की जगह आउटर पर भी रुकने के लिए मजबूर होना पड़ता है। | ||