| अनुभूति कोच के लिए रेडिका भी तैयार by irmafia on 02 March, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | अनुभूति कोच के लिए रेडिका भी तैयार on 02 March, 2013 - 06:00 AM | |
कपूरथला। रेल डिब्बा कारखाना (रेडिका) सुविधायुक्त अनुभूति कोच के निर्माण के लिए तैयार है। प्रस्तावित रेल बजट में रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने शताब्दी ट्रेनों में नई क्लास सुविधाओं युक्त अनुभूति कोच लगाने की घोषणा की है। ये डिब्बे कहां तैयार होने हैं और कब तक ये ट्रैक पर होंगे इस संबंध में अभी खुलासा होना है। रेडिका के अधिकारियों का कहना है कि हमारे पास इसके लिए योग्य इंजीनियर और कुशल कर्मचारी हैं। हालांकि अभी तक रेल कोच फैक्टरी कपूरथला को ऐसा कोई ऑर्डर नहीं मिला है। | ||