| विधायक जी, कहां गया रेलवे फ्लाई ओवर का वादा by greatindian on 09 December, 2012 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | विधायक जी, कहां गया रेलवे फ्लाई ओवर का वादा on 09 December, 2012 - 03:00 PM | |
फरीदकोट : शहर से मोगा की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे फाटक के रेलगाड़ियों के आवागमन के वक्त बंद रहने से रोजाना लगने वाले जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर के वादे किए, लेकिन फ्लाई ओवर का अभी तक निर्माण नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान शहरवासियों की प्रमुख मांगों में से एक रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर का मुद्दा खूब गर्माया था। वर्तमान विधायक दीप मल्होत्रा ने शहरवासियों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के एक महीने के उपरांत वह फ्लाई ओवर बनवाने की दिशा में काम शुरू करवा देंगे। लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी फ्लाई ओवर का काम शुरू नहीं हो सका है। इससे शहरवासियों में विधायक के वादे को लेकर नाराजगी पाई जा रही है।शहरवासी संदीप अरोड़ा, प्रदीप बिटू व सुखदेव सिंह ने कहा कि अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ एवं मोगा जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। लेकिन इस मार्ग पर चौबीसों घंटे रेलगाड़ियों का आवागमन भी लगा रहता है, जिससे रेलवे फाटक बंद रहता है। इससे यहां जाम की स्थित बनी रहती है।सुखदेव सिंह ने बताया कि इसके अलावा गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज मालवा के क्षेत्र का बड़ा अस्पताल होने के चलते यहां गंभीर रोगियों को लेकर हमेशा एंबुलेंस आती-जाती रहती हैं। वे भी जाम में फंस जाती है, जिससे कभी-कभी तो गंभीर मरीज की जान पर भी बन आती है। | ||