| रेलवे : : यार्ड में गंदगी देख भड़के डीआरएम by Mafia on 17 January, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | रेलवे : : यार्ड में गंदगी देख भड़के डीआरएम on 17 January, 2013 - 03:00 PM | |
आगामी 25 जनवरी को जीएम के दौरे के मद्देनजर सोनपुर मंडल के डीआरएम आरएल गुप्ता ने बुधवार को स्थानीय जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान यार्ड के पश्चिम कूड़े कचरे की ढेर व प्लेटफॉर्म पर टूटे फर्श को देखकर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को 25 जनवरी से पहले बिल्िडग का रंग रोगन करने, ट्रैक, नाले की सफाई करने व दीवार पर लगे बोर्ड को एक क्रम में करने का निर्देश दिया। श्री गुप्ता ने सरकुलेटिंग परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक जेपी त्रिवेदी को उसके चारों ओर लोहे के छड़ व फूलों का बगीचा लगवाने का आदेश दिया। प्लेटफॉर्म एक पर स्वचालित सीढ़ी के निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ शिकयत रजिस्टर व लेखा जोखा को अपडेट करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने डीलक्स शौचालय का निरीक्षण करते हुए यात्रियों से पूछताछ की। प्लेटफॉर्म दो पर लीज के सामान बिखरे देखकर ट्रांजिट प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। इस मौके पर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद, डीएसओ एसी त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक जेपी त्रिवेदी, सीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महेश कुमार सिन्हा आदि अधिकारी मौजूद थे। | ||