| पार्क की दीवार तोड़ते हुए ट्रैक से नीचे उतरा मालगाड़ी का डिब्बा by AllIsWell on 14 October, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | पार्क की दीवार तोड़ते हुए ट्रैक से नीचे उतरा मालगाड़ी का डिब्बा on 14 October, 2012 - 12:00 PM | |
मंडावरिया रेलवे स्टेशन के पास बने अडानी लॉजिस्टिक पार्क यार्ड में शुक्रवार देर रात 1.30 बजे शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का एक डिब्बा रैम्प से उतर कर अडानी पार्क की दीवार तोड़ते हुए ट्रैक से नीचे उतर गया। इससे पांच रेल डिब्बों को नुकसान पहुंचा। इससे रेलवे को काफी नुकसान होने की आशंका है। जयपुर से आया रेलवे का जांच दल नुकसान का आकलन कर रहा है। डिब्बों में कोलकाता जाने के लिए मार्बल का लदान किया हुआ था। रेलवे की टीम शनिवार देर शाम तक ट्रैक को ठीक करने में जुटी हुई थी। रेलवे टीआई पुष्पेंद्र जैनम ने बताया कि यह दुर्घटना किसकी गलती से हुई, इस संबंध में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। | ||