| ढाई घंटे देरी से पहुंची हॉली-डे स्पेशल, टीटी स्टाफ में विवाद by irmafia on 05 October, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | ढाई घंटे देरी से पहुंची हॉली-डे स्पेशल, टीटी स्टाफ में विवाद on 05 October, 2012 - 12:00 PM | |
हिसार। होली डे स्पेशल जम्मू- अहमदाबाद ट्रेन का शेड्यूल पहले ही दिन पटरी से उतर गया। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सात बजे के स्थान पर ढाई घंटे लेट रात साढ़े नौ बजे पहुंची और 10.10 पर रवाना हुआ। वहीं फिरोजपुर और बीकानेर मंडल के टीटी स्टाफ में एक दूसरे के साथ ट्रेन में जाने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि बाद में बीकानेर मंडल का स्टाफ साथ गया लेकिन इनका विवाद गाड़ी में विलंब का कारण बना। इस गाड़ी में 10 थ्री टीयर एसी के डिब्बों सहित 12 डिब्बे हैं। | ||