Indian Railways News => Topic started by irmafia on Oct 05, 2012 - 12:00:59 PM


Title - ढाई घंटे देरी से पहुंची हॉली-डे स्पेशल, टीटी स्टाफ में विवाद
Posted by : irmafia on Oct 05, 2012 - 12:00:59 PM

हिसार। होली डे स्पेशल जम्मू- अहमदाबाद ट्रेन का शेड्यूल पहले ही दिन पटरी से उतर गया। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सात बजे के स्थान पर ढाई घंटे लेट रात साढ़े नौ बजे पहुंची और 10.10 पर रवाना हुआ। वहीं फिरोजपुर और बीकानेर मंडल के टीटी स्टाफ में एक दूसरे के साथ ट्रेन में जाने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि बाद में बीकानेर मंडल का स्टाफ साथ गया लेकिन इनका विवाद गाड़ी में विलंब का कारण बना। इस गाड़ी में 10 थ्री टीयर एसी के डिब्बों सहित 12 डिब्बे हैं।

जम्मू तवी- अहमदाबाद (साप्ताहिक) गरीब रथ एसी होली डे स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा जम्मू तवी से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 09.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.35 बजे अहमदाबाद पहुंचने का समय है।हिसार में पहुंचने का समय सात बजे है। लेकिन यह ट्रेन निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से पहुंची। यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी रही।

ड्यूटी को लेकर हंगामा

इस ट्रेन में फिरोजपुर से टीटी स्टाफ आया हुआ था। यहां से टीटी स्टाफ जोधपुर तक जाने के लिए चढ़ा तो फिरोजपुर स्टाफ ने कहा कि उन पर जोधपुर जाने तक का मैसेज है जबकि यहां के स्टाफ का कहना था कि फिरोजपुर स्टाफ यहीं तक रहेगा। इसे लेकर विवाद भी हुआ। बाद में फैसला हुआ कि यहां का टीटी स्टाफ जोधपुर तक जाएगा। वहां से टीटी स्टाफ बदल जाएगा। इसके बाद फिरोजपुर का टीटी