| ट्रेन में कर्मियों की मनमानी से भड़के यात्री by irmafia on 11 January, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | ट्रेन में कर्मियों की मनमानी से भड़के यात्री on 11 January, 2013 - 06:00 PM | |
आनंद विहार (दिल्ली) स्टेशन से चल कर भागलपुर आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में एसी तकनीशियन व कोच अटेंडर की मनमानी से त्रस्त यात्रियों ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया. एरिया मैनेजर व स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. यात्रियों की शिकायत पुस्तिका में दर्ज की, इसके बाद ही यात्री शांत हुए.गरीब रथ में सफर कर रहे भाजपा नेता निरंजन प्रसाद साहा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आ रहे थे. आनंद विहार स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद जब यात्रियों ने बाथरूम का इस्तेमाल किया, तो वहां पानी नहीं था. इसकी शिकायत टीटीइ व गार्ड से की गयी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. बिना पानी के ही यात्रियों को सफर करना पड़ा. उन्होंने बताया कि रात्रि में अचानक एसी तकनीशियन ने भीषण ठंड में ब्लोअर चलाने के बजाय ठंडी हवा के लिए एसी को काफी तेज पर चला दिया, इससे सभी यात्री ठंड से सारी रात ठिठुरते रहे. खोजने के बाद भी एसी तकनीशियन का कहीं पता नहीं चला. सुबह जब ट्रेन पटना जंक्शन पर रुकी तो यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन प्रबंधक से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और ट्रेन वहां से भी रवाना हो गयी. | ||