| खाली डिब्बों के साथ दौड़ रही नई शताब्दी by puneetmafia on 19 January, 2013 - 03:01 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | खाली डिब्बों के साथ दौड़ रही नई शताब्दी on 19 January, 2013 - 03:01 PM | |
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच शुरू की गई नई शताब्दी को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसे शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन आधे डिब्बे खाली ही दौड़ रहे हैं। साढ़े सात सौ सीटों वाली इस ट्रेन में औसतन एक तरफ से चार सौ से साढ़े चार सौ सीटें भर रही हैं, जबकि वापसी में तो इससे आधे ही यात्री रह जाते हैं। हालांकि पहली बार वीकेंड पर इस ट्रेन में सीटों की बुकिंग ज्यादा रही। यात्रियों का कहना है कि वापसी में ट्रेन की टाइमिंग सही न होने की वजह से रिस्पांस ठीक नहीं मिल रहा है।सोमवार को चंडीगढ़ से शुरू की गई नई शताब्दी को उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिल रहे हैं। खासकर वापसी में आने वाली ट्रेन मेें यात्रियों की संख्या बहुत कम होती है। वहीं, बाकी दोनों शताब्दी में सीटें फुल चलती हैं। | ||