Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jan 19, 2013 - 15:01:09 PM


Title - खाली डिब्बों के साथ दौड़ रही नई शताब्दी
Posted by : puneetmafia on Jan 19, 2013 - 15:01:09 PM

चंडीगढ़। चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच शुरू की गई नई शताब्दी को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसे शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन आधे डिब्बे खाली ही दौड़ रहे हैं। साढ़े सात सौ सीटों वाली इस ट्रेन में औसतन एक तरफ से चार सौ से साढ़े चार सौ सीटें भर रही हैं, जबकि वापसी में तो इससे आधे ही यात्री रह जाते हैं। हालांकि पहली बार वीकेंड पर इस ट्रेन में सीटों की बुकिंग ज्यादा रही। यात्रियों का कहना है कि वापसी में ट्रेन की टाइमिंग सही न होने की वजह से रिस्पांस ठीक नहीं मिल रहा है।सोमवार को चंडीगढ़ से शुरू की गई नई शताब्दी को उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिल रहे हैं। खासकर वापसी में आने वाली ट्रेन मेें यात्रियों की संख्या बहुत कम होती है। वहीं, बाकी दोनों शताब्दी में सीटें फुल चलती हैं।

इतनों ने किया सफर (लगभग) दिन

प्रस्थान

आगमन

सोमवार 400 150

मंगलवार 250

150 बुधवार

450

200

वीरवार 450

380 शुक्रवार 400

400 शनिवार 480

300 (बुकिंग)

यह है तीनों शताब्दी की टाइमिंग प्रस्थान

आगमन

1. सुबह 6.50

शाम 5.15

2. दोपहर 11.40

रात 7.15 3. शाम 6.20

अगले दिन सुबह 7.40

(नई शताब्दी 11.40 पर चंडीगढ़ से चलकर तीन बजे दिल्ली पहुंचती है। इसकी चंडीगढ़ वापसी 10 बजकर 35 मिनट पर होती है)

वापसी के समय को थोड़ा और बढ़ाएं शहर के स्किन विशेषज्ञ डॉ. एसआर सिंह ने बताया कि सुबह 6.50 पर जाने वाली शताब्दी दिल्ली से 5.15 पर वापस आती है। इसके ठीक दो घंटे बाद ही दोपहर वाली शताब्दी की दिल्ली से वापसी है। इतने कम समय में यात्री तो कम ही मिलेंगे। इसलिए इस ट्रेन को दिल्ली से थोड़ा और देर से चलाना चाहिए। शहर निवासी और दिल्ली में इलेक्ट्रानिक उपकरणों के व्यापारी जगदीश रोहिला ने बताया कि यह ट्रेन तो सिर्फ चंडीगढ़ से जाने वालों के लिए है। अगर वापसी में शताब्दी की टाइमिंग का अंतर ज्यादा कर दें तो लोग वापसी में भी ज्यादा आएंगे। अभी ज्यादातर लोग 5.15 बजे वाली शताब्दी में वापस आ जाते हैं।

वर्जन जो यात्री बसों से ट्रेन मेें सफर करते थे वह अब शताब्दी में शिफ्ट हो रहे हैं। लोगों का रिस्पांस मिल रहा है। धीरे-धीरे इस ट्रेन में और सीटें भी भरेंगी।

- प्रवीण कुमार, स्टेशन अधीक्षक