| - पनकी-मंधना रेल लाइन जोड़ने को दोबारा सर्वे होगा by railenquiry on 18 September, 2013 - 11:55 AM | ||
|---|---|---|
railenquiry | - पनकी-मंधना रेल लाइन जोड़ने को दोबारा सर्वे होगा on 18 September, 2013 - 11:55 AM | |
कानपुर। मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में बताया गया कि पनकी से मंधना को रेल लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव मंत्रालय से वापस आ गया है। अब दोबारा सर्वे कराने के बाद उसे वापस भेजा जाएगा। साथ ही अनवरगंज से मंधना तक रेल लाइन बंद करने पर भी चर्चा हुई तो रेलवे अफसरों ने कहा कि पहले व्यापारिक इकाईयों के आंकड़े पता हो, तभी आगे की रणनीति तय हो पाएगी। | ||