Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Sep 18, 2013 - 11:55:45 AM


Title - - पनकी-मंधना रेल लाइन जोड़ने को दोबारा सर्वे होगा
Posted by : railenquiry on Sep 18, 2013 - 11:55:45 AM

कानपुर। मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में बताया गया कि पनकी से मंधना को रेल लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव मंत्रालय से वापस आ गया है। अब दोबारा सर्वे कराने के बाद उसे वापस भेजा जाएगा। साथ ही अनवरगंज से मंधना तक रेल लाइन बंद करने पर भी चर्चा हुई तो रेलवे अफसरों ने कहा कि पहले व्यापारिक इकाईयों के आंकड़े पता हो, तभी आगे की रणनीति तय हो पाएगी।

बैठक में रेलवे अधिकारी यूवीएस प्रभाकर, वरिष्ठ यातायात प्रबंधक वीके वर्मा, डिप्टी सीओएम सतीश चंद्र श्रीवास्तव के अलावा कई अन्य अफसर मौजूद रहे। चैंबर सचिव एके सिन्हा, महासचिव अनीता झा पहले ही रेलवे अफसरों से मिल समस्या को अवगत कराया था। साथ ही कहा था कि मंधना से अनवरगंज के बीच 17 रेलवे क्रासिंग हैं और इनमें लगने वाले जाम में लोग घंटों फंसे रहते हैं। इस मौके पर ज्ञान मिश्र, राजकुमार गुप्त, राजे गुप्त, चंद्राकर दीक्षित, पुरुषोत्तम दुबे, वाईएस गर्ग, मिकी मनचंदा और मनोज बंका सहित कई लोग मौजूद रहे।