| ..तो एक नजर आएंगे तीन रेल मंडल 10599818 by riteshexpert on 28 July, 2013 - 03:59 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | ..तो एक नजर आएंगे तीन रेल मंडल 10599818 on 28 July, 2013 - 03:59 PM | |
हिसार : हांसी से रोहतक रेलवे लाइन के निर्माण से प्रदेश को रेल का एक नया ट्रैक मिल जाएगा। इसी तर्ज पर यदि हांसी से जींद के बीच करीब 30 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण कर दिया जाए तो न केवल दिल्ली, अंबाला व बीकानेर मंडल एकता के सूत्र में बंध जाएंगे, बल्कि रेल से हिसार से जींद के बीच की करीब 290 किलोमीटर की दूरी घटकर 80 किलोमीटर में सिमट जाएगी। इससे जींद से हिसार, भिवानी तथा हिसार से कैथल, पानीपत व सोनीपत के साथ सीधे एक दूसरे के साथ जुड़ जाएंगे। सांसद दीपेंद्र हुडडा द्वारा गत दिनों अगले बजट में यह मामला उठाए जाने की बात कहने से उम्मीदों को बल मिला है। संभावना जताई जा रही हैकि रविवार को हांसी में केंद्रीय रेल मंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया जा सकता है। | ||