Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 28, 2013 - 15:59:41 PM


Title - ..तो एक नजर आएंगे तीन रेल मंडल 10599818
Posted by : riteshexpert on Jul 28, 2013 - 15:59:41 PM

हिसार : हांसी से रोहतक रेलवे लाइन के निर्माण से प्रदेश को रेल का एक नया ट्रैक मिल जाएगा। इसी तर्ज पर यदि हांसी से जींद के बीच करीब 30 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण कर दिया जाए तो न केवल दिल्ली, अंबाला व बीकानेर मंडल एकता के सूत्र में बंध जाएंगे, बल्कि रेल से हिसार से जींद के बीच की करीब 290 किलोमीटर की दूरी घटकर 80 किलोमीटर में सिमट जाएगी। इससे जींद से हिसार, भिवानी तथा हिसार से कैथल, पानीपत व सोनीपत के साथ सीधे एक दूसरे के साथ जुड़ जाएंगे। सांसद दीपेंद्र हुडडा द्वारा गत दिनों अगले बजट में यह मामला उठाए जाने की बात कहने से उम्मीदों को बल मिला है। संभावना जताई जा रही हैकि रविवार को हांसी में केंद्रीय रेल मंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया जा सकता है।
जींद से हिसार की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। हिसार से जींद जानेवाली ट्रेन वाया पंजाब होते हुए प्रतिदिन करीब 290 किलोमीटर का सफर तय करती है। इतना ही नहीं जींद से भिवानी के लिए भी कोई सीधी रेल सेवा नहीं है। हांसी से जींद के बीच करीब 30 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण होने से रेलवे द्वारा हिसार से जींद के बीच प्रतिदिन तय की जाने वाली दूरी 290 किलोमीटर से घटकर करीब 80 से 90 किलोमीटर रह जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार हिसार से जींद का सफल तय करने के लिए ट्रेन में प्रतिवर्ष करीब 16 करोड़ रुपये का तेल खर्च होता है, जबकि इस मार्ग के निर्माण की लागत करीब 38 करोड़ रुपये है। यानी रेलवे लाइन के निर्माण पर खर्च होने वाली आधी राशि प्रतिवर्ष तेल पर खर्च कर दी जाती है। इससे रेलवे के मामलों में फिलहाल दो हिस्सों में बंटा प्रदेश एकता के सूत्र में बंध जाऐगा। फिलहाल ट्रेन द्वारा हिसार से पानीपत आना-जाना वाया भिवानी, रोहतक से होता है। इसके बाद हिसार से पानीपत, सोनीपत व भिवानी से कुरूक्षेत्र-कैथल का सीधा आवागमन हो जाएगा।