१५००० यात्रियों पर रेलवे ने गंदगी फैलाने पर लगाया जुरमाना by RailEnquiry Admin on 25 September, 2016 - 01:17 PM | ||
---|---|---|
![]() | १५००० यात्रियों पर रेलवे ने गंदगी फैलाने पर लगाया जुरमाना on 25 September, 2016 - 01:17 PM | |
स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रयों को एक अच्छा सबक दे गया. १७ सितंबर से चले इस एक सप्ताह के अभियान में १५००० यात्रियों पर भारतीय रेल द्वारा जुरमाना लगाया गया. स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान में इसके अलावा भी काफी कार्य संपन्न हुए जिसमे सफाई गुणवत्ता की जांच हुई, प्रसाधन की सफाई की जांच हुई, रेल कोच के रख रखाव और उसकी सीटों में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता परखी गयी. इसके अलावा यात्रियों और रेल अधिकारियों के बीच संवाद स्थापित हुए. स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान पूरे भारत वर्ष में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर चलाया गया जिसका उद्देश्य सिर्फ साफ़ सफाई और यात्रयों पर जुरमाना लगाना नहीं था, अपितु इससे यात्रियों को शिक्षित करना भी था. अभियान के अंत में रेलवे अधिकारी इसकी सफलता से काफी उत्साहित दिखे. |