| हड़ताल को रेलकर्मी तैयार : शिवगोपाल by puneetmafia on 09 August, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | हड़ताल को रेलकर्मी तैयार : शिवगोपाल on 09 August, 2013 - 12:00 PM | |
इलाहाबाद : रेलवे कर्मचारियों की अधिकतर मांगे रेल मंत्रालय मान चुका है, लेकिन उन्हें वित्त मंत्रालय भेजकर लटका दिया गया है। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग, नई पेंशन नीति खत्म करने आदि मामले में भी आवाज उठ रही है। इन सबको लेकर रेलवे यूनियन संजीदा हैं। गुरुवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में हड़ताल के लिए बैलट मतदान की तिथि निश्चित की जाएगी। मतदान के बाद अगर हड़ताल के लिए कहा गया तो वह भी किया जाएगा। इसमें कई केंद्रीय संगठन के साथ राज्य संगठन सहयोग देने के लिए तैयार हैं। यह बातें ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहीं। | ||