| सेना भर्ती से लौटे युवाओं ने ट्रेन में मचाया उत्पात by Mafia on 12 September, 2013 - 05:56 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | सेना भर्ती से लौटे युवाओं ने ट्रेन में मचाया उत्पात on 12 September, 2013 - 05:56 PM | |
फैजाबाद : प्रतापगढ़ में चल रही सेना भर्ती से लौट रहे युवकों में शामिल शरारती तत्वों ने स्पेशल ट्रेन में जमकर उत्पात मचाया। प्रतापगढ़ से फैजाबाद तक जितने भी स्टेशन मिले वहां हंगामा मचाने के साथ-साथ रेलवे स्टाफ से भी अभद्रता की। गद्दोपुर रेलवे क्रासिंग पर उत्पाती युवकों ने रेलकर्मियों से हाथापाई की और गेट में लगी लोहे की जंजीर लेकर चलते बने। रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के मौके पर पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया । | ||