| सेंट्रल रेलवे को टेंशन देने वाला पकड़ा गया by nikhilndls on 28 June, 2013 - 12:01 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | सेंट्रल रेलवे को टेंशन देने वाला पकड़ा गया on 28 June, 2013 - 12:01 PM | |
मुंबई: सेंट्रल रेलवे को पिछले कई दिनों से एक अनजान शख्स की तलाश थी, जो ट्रेन के मोटर कोच में लगा फ्यूज निकाल देता था। इस मामले में आरपीएफ ने एक पंद्रह वर्षीय लड़के को पकड़ा है। आरपीएफ के अनुसार यह लड़का रोजाना दोपहर 3-6 बजे के बीच ठाणे से कल्याण के बीच में ट्रेन में घूमता था, और मस्ती करते हुए मोटर कोच में लगा फ्यूज निकाल देता था। इसी कारण लोकल गाडि़यां बीच रास्ते में अटक जाती थी। मंगलवार को उस नाबालिग को भिवंडी स्थित जुवनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां जुर्माना भरने के बाद लड़के को उसके मां-बाप को सुपुर्द कर दिया गया। | ||