| श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन आज से by puneetmafia on 22 July, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन आज से on 22 July, 2013 - 09:00 AM | |
जमशेदपुर : भगवान शंकर के जलाभिषेक को लेकर देवघर जाने वाली यात्रियों के सोमवार से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाया जायेगा। ट्रेन टाटानगर से जसीडीह के बीच चलेगी। टाटा-जसीडीह (08183) स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 22 अगस्त तक मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी। टाटानगर स्टेशन से ट्रेन 23.45 में रवाना होगी जो 7.20 में जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी। वही जसीडीह-टाटानगर (08184) स्पेशल ट्रेन 23 जुलाई से 23 अगस्त तक बुधवार और शनिवार को छोड़ सप्ताह में पांच दिन चलेगी। जसीडीह स्टेशन से ट्रेन 11.10 में खुलेगी जो 17.30 में टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में कुल दस कोच होंगे जिसमें आठ सामान्य व दो एसएलआर कोच रहेगा। | ||