श्रमशक्ति में एलएचबी डिब्बे लगने से बढ़ेंगी लगभग 200 सीटें by RailEnquiry Admin on 28 February, 2018 - 01:41 PM | ||
---|---|---|
![]() | श्रमशक्ति में एलएचबी डिब्बे लगने से बढ़ेंगी लगभग 200 सीटें on 28 February, 2018 - 01:41 PM | |
कानपुर से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस में लगाने के लिए नई कोचिंग काम्प्लेक्स में राय बरेली से लाये गए एलएचबी कोच मंगलवार की देरशाम फिट हो गए | होली बाद आधुनिक सुविधाओं वाले कोच दिल्ली रूट पर दौड़ने लगेंगे | इसी दिन से श्रमशक्ति एक्सप्रेस शाने-कानपुर बन जाएगी | एलएचबी कोचों की लम्बाई पुराने कोचों से अधिक होने की वजह से इन डिब्बों में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे | |