| लाखों की कमाई के बावजूद सुविधाओं को तरसा कैथल रेलवे स्टेशन by puneetmafia on 15 September, 2013 - 08:56 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | लाखों की कमाई के बावजूद सुविधाओं को तरसा कैथल रेलवे स्टेशन on 15 September, 2013 - 08:56 AM | |
अंग्रेजी राज में बना कैथल रेलवे स्टेशन सुविधाओं को तरस रहा है। यदि आय की दृष्टि से देखा जाए तो कैथल जिला रेलवे विभाग को प्रतिमाह लाखों रुपये आय दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद विभाग कैथल में सुविधाएं देने के लिए हाथ पीछे खींच रहा है। जहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठहरने के लिए पूर्ण सुविधाएं नहीं है, वहीं लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए रेलवे पुलिस कर्मचारी भी आज सुविधाओं को तरस रहे हैं। कर्मचारी खंडहर भवन में रहने को मजबूर हो रहे हैं। जहां कैथल राजकीय रेलवे पुलिस में छह पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं, वहीं रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों की भी स्थाई नियुक्ति आज तक नहीं हो पाई है। कैथल रेलवे स्टेशन पर अनाज चोरी सहित अन्य प्रकार की चोरी के मामले पूर्व में सामने भी आ चुके हैं। इन मामलों में पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है। | ||