| लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में हंगामा by RailEnquiry Admin on 11 July, 2018 - 12:48 AM | ||
|---|---|---|
RailEnquiry Admin | लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में हंगामा on 11 July, 2018 - 12:48 AM | |
लखनऊ जंक्शन से छपरा जाने वाले ट्रेन 15054 छपरा एक्सप्रेस के एस-4 कोच के पंखे बंद हो गए। यात्रियों ने इसे लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी हंगामे के पंखे सही किए गए। वहीं, गोमतीनगर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 15010 में बी-1 समेत कई कोचों के एसी फेल हो गए। पूरे सफर के दौरान यात्री इसका शिकायत करते रहे। यात्री हेमंत ने शिकायत दर्ज कराई कि एसी काम नहीं कर रहा है। गर्मी व उमस से यात्रियों की हालत बिगड़ रही है। अब तो देखना होगा कि कितने यात्री गोरखपुर जिंदा पहुंचते हैं। यात्री अंशुमन ने बताया कि टीटीई से शिकायत करने पर पता चला कि एसी सही नहीं हो सकता है। वहीं, लखनऊ भोपाल एक्सप्रेस के ए-1 कोच का एसी बंद हो गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। | ||