| रेलवे के फरमान का असर खेलों पर पड़ा by messanger on 31 July, 2013 - 06:02 PM | ||
|---|---|---|
messanger | रेलवे के फरमान का असर खेलों पर पड़ा on 31 July, 2013 - 06:02 PM | |
वेटिंग टिकट पर ट्रेन में सफर नहीं करने के फरमान का असर आगामी राष्ट्रीय खेलों पर भी पड़ा है। इंफाल में अगस्त से शुरू होने वाली सब जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर सहित अन्य कई राज्यों की टीमें भी भाग लेने से महरूम रह जाएंगी। जम्मू-कश्मीर जूडो एसोसिएशन को फेडरेशन से 5 जुलाई को इंफाल में 6 अगस्त से शुरू होने वाली सब जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भाग लेने संबंधी लिखित रूप से पत्र हासिल हुआ। स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल ने राज्य की सब जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 22 सदस्यीय टीम का चयन किया। जूडो एसोसिएशन के सचिव विकास गुप्ता ने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसोसिएशन ने दो सप्ताह पहले टीम के लिए रेलवे की टिकट भी करवा दी, लेकिन अभी भी वेटिंग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसी परिस्थिति में खिलाड़ी किसी भी तरह से ट्रेन में सफर नहीं कर सकते हैं। एसोसिएशन ने इस मर्तबा सब जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में राज्य की टीम के भाग नहीं लेने का फैसला किया है। अलबत्ता दो खिलाड़ियों ने अभिभावकों के साथ चैंपियनशिप में भाग लेने का फैसला किया है जिनके आने-जाने का खर्च एसोसिएशन वहन करेगी। चैंपियनशिप में शिखा और ज्योति आदित्य भाग लेंगे। गुप्ता ने बताया कि वह जम्मू रेलवे स्टेशन के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन उन्होंने भी रेलवे मंत्रालय के फरमान के बाद 22 में से चार खिलाड़ियों को ही जम्मू से दिल्ली तक कनफर्म टिकट देने की बात कही है। रेलवे के फैसले के बाद उक्त चैंपियनशिप में टीम को न भेजने का फैसला सही है। उन्होंने बताया कि रेलवे के फैसले का असर चैंपियनशिप पर भी पड़ेगा और इसमें अन्य राज्यों की टीमेँ भी भाग नहीं लेने के मूड में हैं। | ||