| रेलवे आरक्षण केंद्र पर तत्काल सेवा बाधित by irmafia on 17 August, 2013 - 05:57 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | रेलवे आरक्षण केंद्र पर तत्काल सेवा बाधित on 17 August, 2013 - 05:57 AM | |
नोएडा : सेक्टर-33 स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र पर शुक्रवार सुबह भारी बारिश व बिजली कटौती से तत्काल सेवा बाधित हो गई। बिजली कटौती और जनरेटर खराब होने से सुबह 7 बजे से लेकर साढ़े 10 बजे से टिकट की बुकिंग नहीं हो सकी। खासतौर पर सुबह 10 बजे से तत्काल में रिजर्वेशन कराने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। साढ़े दस बजे जब बिजली आपूर्ति हुई, तब तक अधिकतर ट्रेनों में तत्काल कोटा खत्म हो चुका था। | ||