| रेलगाड़ियों का समय बदला by railgenie on 30 June, 2013 - 12:30 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | रेलगाड़ियों का समय बदला on 30 June, 2013 - 12:30 PM | |
जागरण संवाददाता, वाराणसी : रेलवे ने एक जुलाई से कैंट रेलवे स्टेशन से टेनों के समय सारिणी में कुछ फेरबदल किया है। जिसमें र}ागिरि, बुंदेलखंड व मरुधर एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक गाड़ियां 5 से 15 मिनट पहले रवाना की जाएंगी। 1कैंट रेलवे स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने बताया कि र}ागिरि अब 5 मिनट पहले यानी रात 8:20 बजे, बुंदेलखंड 20 मिनट पहले यानी शाम 5:45 बजे और गुरुवार को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस आधे घंटे बाद यानी शाम 6:15 बजे जाएगी। 1वहीं दूसरी ओर वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली काशिराज एक्सप्रेस अब 15 जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन 30 जून तक ही होना था, ंिकंतु यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अब यह 15 जुलाई तक चलाई जाएगी। इसी तरह वाराणसी-उधमपुर स्पेशल ट्रेन भी 17 जुलाई तक चलेगी। | ||