| रेलकर्मी के इंतजार में धनौती मानव रहित फाट by ConfirmTicket on 25 July, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
ConfirmTicket | रेलकर्मी के इंतजार में धनौती मानव रहित फाट on 25 July, 2013 - 06:01 PM | |
निसं, दारौंदा (सिवान) :मानव रहित रेल फाटक पर कई हादसे हो चुके हैं। पर रेलवे ने इस ओर कारगर कदम नहीं उठाया है। धनौती रेल फाटक का यही हाल है। यहां भी हादसे हो चुके हैं। रेलवे ने यहां जांच करायी एवं जांच के उपरांत वहां रेल फाटक लगवा दिया। परंतु कार्य पूरा होने के बावजूद रेलवे कर्मचारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण अभी भी यह मानव रहित फाटक बना हुआ है जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। रेलवे फाटक के एक दूसरी ओर शेरपुर प्राथमिक विद्यालय जहां प्रतिदिन शेरपुर, धनौती, हड़सर, धानाडीह, मछौती आदि दर्जनों गांव के हजारों व्यक्ति एवं सैकड़ों वाहन प्रतिदिन मानव रहित फाटक को अपनी जान जोखिम में डालकर बड़ी सावधानी से पार करते हैं। इसके बावजूद अब तक कई बड़ी दुर्घटना का गवाह बना है मानव रहित फाटक। जिसमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। जब तक यहां मानव रहित फाटक पर कर्मचारी की नियुक्ति नहीं होगी तब तक न जाने इस मानव रहित फाटक पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने का भय ग्रामीणों को सता रहा है। स्थानीय पूर्व जिला पार्षद जनार्दन सिंह, मनीष सिंह, संजय सिंह, नीतू कुमारी, रितु कुमारी आदि ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे जिस तत्परता से रेलवे फाटक लगाने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है और एक रेल कर्मी के इंतजार में अभी भी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने रेलवे को पत्र लिखकर कर्मचारी की नियुक्ति रेलवे फाटक पर करने की मांग की है। | ||