| यात्रियों को अब रेलवे देगा 5000 तक का मुआवजा by Mafia on 15 June, 2013 - 11:30 AM | ||
|---|---|---|
Mafia | यात्रियों को अब रेलवे देगा 5000 तक का मुआवजा on 15 June, 2013 - 11:30 AM | |
राष्ट्रीय राजधानी के एक उपभोक्ता मंच ने कहा है कि यात्रा के दौरान भीड़ द्वारा ट्रेन को बंधक बनाए जाने और यात्रियों को हिंसा की धमकी दिए जाने को लेकर बीच में ही सफर छोड़ने वाले यात्री रेलवे से मुआवजे के हकदार हैं। नई दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण मंच ने भारतीय रेल को दिल्ली स्थित एक वकील को ट्रेन से यात्रा के दौरान हुई असुविधा को लेकर मुआवजे के तौर पर 5,000 रुपए अदा करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2009 में वह जिस ट्रेन में सफर कर रहे थे उसे गुस्सायी भीड़ ने रोक लिया था और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से वह अपना सफर पूरा नहीं कर पाए थे। सीके चतुर्वेदी की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि रेलवे की ओर से कोई बचाव नहीं किए जाने के अभाव में हम रेलवे को दोषी ठहराते हैं। यात्री को हुई परेशानी, असुविधा और यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का अभाव तथा मुकदमें का खर्च सहित मुआवजे के रूप में 5,000 रुपए अदा करने का हम निर्देश देते हैं। | ||