| मौजूदा छह मेट्रो स्टेशनों पर भी लगेंगे स्क्रीन डोर by nikhilndls on 30 August, 2013 - 07:56 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | मौजूदा छह मेट्रो स्टेशनों पर भी लगेंगे स्क्रीन डोर on 30 August, 2013 - 07:56 AM | |
खुदकुशी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए तीसरे चरण में बनने वाले सभी मेट्रो प्लेटफार्म पर स्वचालित दरवाजे (प्लेटफार्म स्क्रीन डोर) लगाए जाएंगे। इन दरवाजों के खुले बगैर प्लेटफार्म पर खड़े यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सकेंगे। यह स्क्रीन डोर फिलहाल एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर सभी मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लगे हुए हैं। ट्रायल के रूप में अगले कुछ माह में भीड़भाड़ वाले मौजूदा मेट्रो स्टेशन जैसे राजीव चौक, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली, चांदनी चौक स्टेशनों पर लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। | ||