| मुफ्त रेल सफर पर रेलवे बोर्ड की नजर by nikhilndls on 03 September, 2013 - 05:57 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | मुफ्त रेल सफर पर रेलवे बोर्ड की नजर on 03 September, 2013 - 05:57 PM | |
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे बोर्ड की निगाह है। पूर्वोत्तर रेल मंडल की ट्रेनों में कितने लोग मुफ्त का सफर कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने इसकी हकीकत जानने के लिए एनईआर के रेल मंडलों में गोपनीय टीम भेजी। रेलवे बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम सोमवार की सुबह इज्जतनगर रेल मंडल पहुंची। इससे पहले टीम एनईआर मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी रेल मंडल की ट्रेनों में चेकिंग कर चुकी है। | ||