| मुंबई मेट्रो लाइन-3 (कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड) गलियारे को मंजूरी by irmafia on 28 June, 2013 - 11:30 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | मुंबई मेट्रो लाइन-3 (कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड) गलियारे को मंजूरी on 28 June, 2013 - 11:30 PM | |
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज मुंबई मेट्रो लाइन-3 कोलाबा-बांद्रा-सांताक्रूज विद्युत निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड) गलियारे को मंजूरी दे दी। इसके अलावा मौजूदा राज्य स्तर स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी)-मुंबई मेट्रो रेल निगम (एमएमआरसी) को भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी के रूप में तबदील करने को भी मंजूरी दी गई है। इसमें दोनों की हिससेदारी का अनुपात 50:50 होगा। | ||