| मालगाड़ी का चालक निलंबित Gonda | अंतिम अपडेट 28 जुलाई 2013 5:33 AM IST पर by eabhi200k on 29 July, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | मालगाड़ी का चालक निलंबित Gonda | अंतिम अपडेट 28 जुलाई 2013 5:33 AM IST पर on 29 July, 2013 - 09:00 AM | |
गोंडा। बिना लाइन क्लियर हुए सिग्नल की अनदेखी कर चालक ने मालगाड़ी को आगे बढ़ा दिया और गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया। इसी के ठीक पीछे उसी ट्रैक पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन भी आ रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही अफसरों ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को मैजापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा करा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। उधर, डीआरएम ने मालगाड़ी के चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए मंडलीय रेल अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। | ||