मानसून बाद जरा देर से चली टर्मिनेटर रेल by RailEnquiry Admin on 25 September, 2016 - 09:30 PM | ||
---|---|---|
![]() | मानसून बाद जरा देर से चली टर्मिनेटर रेल on 25 September, 2016 - 09:30 PM | |
भारतीय रेल के दिल्ली विभाग और दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाई जाने वाली टर्मिनेटर रेल को हरी झंडी मिल गयी| पिछले १० वर्ष से भारतीय रेल और एस डी ऍम सी की साझा पहल से दिल्ली में टर्मिनेटर रेल हर मानसून में चलाई जाती हे जिसका सिर्फ एक ही लक्ष्य होता हे - मच्छर प्रजनन रोकना| बताया जाता है की इस साल देरी होने का कारण नगर निगम के पास सही उपकरण न होना था| हर वर्ष दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का उपद्रव रहता है और इस वर्ष भी स्थिति बेहतर नहीं है| अभी तक के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में २६२५ मच्छर से होने वाली बीमारियां दर्ज कराई जा चुकी हैं| इसके अलावा १३७८ डेंगू और १४०० चिकुनगुनिया के मामले सामने आये हैं| मच्छर उसी जगह ज्यादा से ज्यादा प्रजनन करते हैं जहाँ पानी का ठहराव होता है, खासकर वो जगह जहाँ पानी कई दिनों से रुका हुआ हो| रेल की पटरियों के किनारे प्रायः पानी एकत्र हो जाता है जो मच्छरों को बहुधा में जन्म देता है| टर्मिनेटर रेल जिसपे उच्च दाब कीटनाशक छिडकने वाला ट्रक रखा गया है, अपनी जगह से ६० मीटर तक की दूरी तक कीटनाशक छिडक सकता है| रेलवे की माने तो मच्छर को रोकने में यह बहुत मददगार सिद्ध होता है| |