| मनपा और रेल प्रशासन के बीच पिस रहे लोकल यात्री by sushil on 27 July, 2013 - 07:59 PM | ||
|---|---|---|
sushil | मनपा और रेल प्रशासन के बीच पिस रहे लोकल यात्री on 27 July, 2013 - 07:59 PM | |
पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई. लोकल यात्री मनपा और रेल प्रशासन की खींचतान के बीच पिस रहे हैं. एक ओर जहां रेल प्रशासन शहर की जल निकासी व्यवस्था को ट्रैक पर होने वाले जल-जमाव के लिए दोषी ठहरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मनपा प्रशासन रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है. मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हर वर्ष मानसून के पहले कलवर्टों की सफाई के लिए रेलवे को पैसा दिया जाता है, बावजूद इसके ट्रैक पर पानी का भरना बंद नहीं हो रहा है. | ||