| भुवनेश्वर-नई दिल्ली नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू by puneetmafia on 10 September, 2013 - 05:56 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | भुवनेश्वर-नई दिल्ली नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू on 10 September, 2013 - 05:56 PM | |
भुवनेश्वर : भुवनेश्वर-नई दिल्ली के बीच साप्ताहिक सुपर फास्ट ट्रेन शुरू हो गई है। 22805-22806 नंबर की यह साप्ताहिक ट्रेन भुवनेश्वर से शनिवार को चलकर ढेंकानाल-अनुगुल-संबसपुर-झारसुगुड़ा-राउरकेला चक्रधरपुर-मुरी-बोकारो-गोमो -मुगलसराय होते हुए रविवार को नई दिल्ली पहुंचेगी। जबकि वापसी के समय नई दिल्ली से सोमवार सुबह रवाना होकर मंगलवार अपराह्नं को भुवनेश्वर पहुंचेगी। ट्रेन नं. 22805 सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर शनिवार दिन में 12 बजकर 45 मिनट पर भुवनेश्वर से रवाना होगी और रविवार रात 20.50 बजे नई दिल्ली पहूंचेगी। उसी तरह 22806 नंबर की इस साप्ताहिक ट्रेन का सोमवार सुबह 7.00 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर मंगलवार अपराह्नं 16.40 बजे भुवनेश्वर पहूंचने का समय निर्धारित किया गया है। इस साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन में एसी 3 टायर की 4 एसी 2 टायर की 1 स्लापर क्साल की 8, साधारण वर्ग की 2 बोगियां लगाई गई हैं। | ||