| भागलपुर से जम्मू के लिए रवाना हुई अमरनाथ एक्स. by Mafia on 24 August, 2013 - 02:56 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | भागलपुर से जम्मू के लिए रवाना हुई अमरनाथ एक्स. on 24 August, 2013 - 02:56 PM | |
15097 अप भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार की रात 8.30 बजे भागलपुर के प्लेटफॉर्म नंबर एक से जम्मू के लिए रवाना हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भागलपुर के सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व सदर विधायक अश्रि्वनी कुमार चौबे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान विधान पार्षद मनोज यादव व मालदा रेल मंडल के डीआरएम रवींद्र गुप्ता भी मौजूद थे। उद्घाटन समारोह के कारण गुरुवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटा 20 मिनट पहले रवाना हुई। 29 अगस्त से अमरनाथ एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को अपने तय समय रात 11.50 बजे भागलपुर से चलेगी।शाहनवाज ने कहा, जम्मू से भागलपुर को जोड़ने का काम पूरा हो गया है। जम्मू स्टेशन में भागलपुर का नाम भी दर्ज हो गया है। 24 कोच की इस ट्रेन के चलने से भागलपुर के लोग सीधे वैष्णो देवी के दर्शन को जा सकेंगे। इसके पहले यहां के लोगों को वाया दिल्ली वैष्णो देवी के दर्शन के जाना पड़ता था। उन्होंने कहा, इस ट्रेन से भागलपुर के लोग छपरा, सिवान, गोरखपुर, लखनऊ भी सीधे जा सकते हैं। यहां के लोगों का जुड़ाव इन जगहों से है। लोग गोरखनाथ के दर्शन को भी जा सकेंगे। | ||