भागलपुर से आनंद विहार का सफर पूरा करने में हमसफर एक्सप्रेस को लग जाएंगे 17 घंटे by RailEnquiry Admin on 04 July, 2018 - 12:35 PM | ||
---|---|---|
![]() | भागलपुर से आनंद विहार का सफर पूरा करने में हमसफर एक्सप्रेस को लग जाएंगे 17 घंटे on 04 July, 2018 - 12:35 PM | |
सिल्क सिटी वासियों के लिए भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए हमसफर एक्सप्रेस चलने वाली है | इस ट्रेन के परिचालन की कवायद शुरू कर दी गयी है | बाकायदा रेलवे बोर्ड ने सहमति दे दी है | इसके लिए नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भी भेजा गया है | सबकुछ ठीक रहा तो एक से दो महीने के अंदर हमसफर का परिचालन भागलपुर से शुरू हो जाएगा | यह ट्रेन भागलपुर से आनंद विहार 1209 किमी की दूरी 17 घंटे में तय होगी | इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन होगा | यात्रियों का रिस्पांस मिला तो परिचालन अवधि का विस्तार किया जाएगा | भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गरीब रथ के रिकॉर्ड विलम्ब को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गरीब रथ का परिचालन सप्ताह में दो दिन किये जाने का विचार चल रहा है | भागलपुर से मंगलवार और शनिवार के दिन परिचालन होने से ट्रेन विलम्ब नहीं होनी चाहिए | गुरुवार को गरीब रथ की जगह हमसफर ट्रेन चलने की बात बोर्ड में हो रही है | |