| भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस आज से by irmafia on 23 August, 2013 - 05:57 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस आज से on 23 August, 2013 - 05:57 PM | |
15097 अप भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन गुरुवार से शुरू हो जाएगा। भागलपुर के लोगों के लिए यह ट्रेन वाया लखनऊ होते हुए माता वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन सेवा होगी। गुरुवार शाम 8.30 बजे भाजपा सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए रेलवे ने भागलपुर सहित आसपास के जिले के सांसद, विधायक, विधान पार्षद के अलावा गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है। डीआरएम सहित मालदा रेल मंडल के वरीय अधिकारी भी उद्घाटन मौके पर उपस्थित रहेंगे। अमरनाथ एक्सप्रेस के लिए आरक्षण की सुविधा बुधवार से बहाल कर दी गई है। फिलहाल कंफर्म टिकट के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा, वेटिंग टिकट यात्रियों के लिए उपलब्ध है। बरौनी स्टेशन तक पर्याप्त संख्या में कंफर्म टिकट उपलब्ध है। | ||